Sunday, October 18, 2026
Home Latest सीनियर कटोच शील्ड का पहला मैच 21 को, कुलदीप धामी होंगे होशियारपुर...

सीनियर कटोच शील्ड का पहला मैच 21 को, कुलदीप धामी होंगे होशियारपुर टीम के कप्तान: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करवाए जा रहे सीनियर कटोच शील्ड क्रिकेट टूर्नामैंट 21 मई से शुरू हो रही है। होशियारपुर सीनियर कटोच शील्ड की कमान पंजाब की अंडर-22, इंटर यूनीवर्सिटी नैशनल स्कूल अंडर-19 खेल चुके कुलदीप धामी को सौंपी गई है। इ

Advertisements

स संबंधी जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएसन के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि टूर्नामैंट का पहला मैच होशियारपुर व फाजिला की टीम के बीच जिला क्रिकेट एसोसिएशन की रेलवे मंडी की ग्राऊड में 21 मई को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामैंट का दूसरा मैच पटियाला, तीसरा मैच मोहाली तथा चौथा फरीदकोट की टीम के साथ फरीदकोट में खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि कुलदीप धामी होशियारपुर की टीम के कप्तान है तथा उन्हें उम्मीद है कि धामी के नेतृत्व में होशियारपुर की टीम का प्रदर्शन बेहतरीन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here