
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाना और उन्हें शिक्षा योग्य वातारण अनुकूल बनाने के लिए समस्त सुविधाओं से लैस करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके चलते आज सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहे हैं। यह विचार कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने सरकारी स्कूल महिलांवाली, चौहाल, नारा और शेरगढ़ में छात्राओं को साइकिल भेंट करने दौरान आयोजित किए गए समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।


कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूल महिलांवाली, चौहाल, नारा और शेरगढ़ में छात्राओं को वितरित किए साइकिल
इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि इस साल का 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में भी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा जो प्रदर्शन किया गया है उसके लिए समस्त विद्यार्थी, जिला शिक्षा विभाग, स्कूल मुखी और स्टाफ बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाकर उनमें समस्त सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं ताकि सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे अपनी प्रतिभा को साबित करके स्कूल, अध्यापकों, माता-पिता और जिले का नाम रोशन कर सकें।

उन्होंने बच्चों को पढ़ाई मन लगाकर करने की प्रेरणा करते हुए कहा कि आज के प्रतियोगितावादी युग में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ देश दुनिया की खबरों की भी जानकारी रखनी चाहिए तथा खेलों में भी बढ़चढक़र भाग लेना चाहिए।

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, स्कूल मुखियों और अध्यापकों से कहा कि वह बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए पूरी मेहनत से कार्य करें और ईमानदारी से बच्चों को पढ़ाएं ताकि हर वर्ष नजीते बेहतर, और बेहतर हो सकें। इस मौके पर कांग्रेस देहाती प्रधान कैप्टन कर्मचंद, जिला शिक्षा अधिकारी(सै) बलवीर सिंह, सरपंच जसवंत सिंह, देहाती कांगरेस के प्रधान कैप्टन कर्मजीत सिंह, पार्षद सुरिंदर सिंह सिद्धू, सरपंच बलविंदर कुमार, सरपंच जसवंत सिंह, किशोर कुमार, प्रेमदास, संतोष कुमार, रीना कुमारी, कमला देवी, राज बाली, कमल किशोर, कशमीरी लाल, सुनीता कुमारी, अमनजोत, अवतार कौर, कमलजीत कौर, जसवीर सिंह, शिवदयाल, रोशन लाल, केबल किशन सहित स्कूल मुखी, स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे।











