आधुनिक युग में लडक़ा व लडक़ी दोनों एक समान : डोल्ली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्रीमति सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल एंड वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से पुरहीरा होशियारपुर में चलाए जा रहे मुफ्त सलाई सेंटर एवं ब्यूटीपार्लर सिखलाई सेंटर में समाज सेविका हरजीत (डोल्ली) चीमा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर हरजीत चीमा ने लड़कियों को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया। उन्होनें बताया की आज के वर्तमान आधुनिक युग में लडक़ा व लडक़ी दोनों एक समान हैं। मानव समाज में दोनों का बराबरी का दर्जा प्राप्त है। सभी क्षेत्रों में लडक़ा व लडक़ी दोनों समानता से पूरी लगन के साथ आगे बढ़ रहे है।

Advertisements

आज लड़कियां सभी क्षेत्रों में लडक़ो से कंधे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। सोसायटी के अध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि लड़कियों व महिलाओं को कोर्स करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त आई.एस.ओ. प्रमाण पत्र दिया जाएगा, ताकि कोर्स पूरा होने के बाद वे देश व विदेशों में नौकरी या खुद का काम कर सके। सोसायटी कि चीफ आर्गेनाइजर पूजा शर्मा ने बताया कि भारत का जाना पहचाना सॉफ्टवेयर उद्योग में भी महिला कर्मचारियों की अहम भूमिका है।

इस वैज्ञानिक युग में सभी मनुष्य एक समान है। बिना किसी भेदभाव के सिर्फ योग्यता, परिश्रम और आत्मविश्वास की जरूरत है। इंजीनियरिंग, डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि सभी पेशो में लड़कियां बराबरी से अपना नाम रोशन कर रही हैं। इस मौके पर मंजू, मंजीत कौर, गुरजीत कौर, सिमरन, रुचिका, पूनम, खुशबू आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here