Saturday, October 24, 2026
Home Crime थाना दसूहा: विदेश भेजने के नाम पर 80 हजार ठगे, मामला दर्ज

थाना दसूहा: विदेश भेजने के नाम पर 80 हजार ठगे, मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना दसूहा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 80 हजार की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में हरदीप सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी पुराना गालोवाल ने बताया कि मनदीप सिंह निवासी बाजवा ने उसको मलेशिया भेजने के नाम पर उससे 80 हजार रुपए की ठगी मारी है। इस संबंधी थाना दसूहा की पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here