रोहित मोदगिल वार्ड 18 से कांग्रेस के यूथ प्रधान नियुक्त


होशियारपुर (The Stellar News)। युवाओं के लिए कांग्रेस ने सदैव ही नई-नई योजनाएं बनाकर लागू की हैं ताकि युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें। इसके अलावा युवा वर्ग को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने हेतु भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी द्वारा शुरु की गई कम्प्यूटर क्रांति का जो आगाज किया गया था उससे आज भारत विश्व में अग्रणीय स्थान पर है तथा युवा आज कम्प्यूटर के माध्यम से नई-नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। उक्त बात विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 18 से रोहित मोदगिल को यूथ प्रधान नियुक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए उसी की तर्ज पर एक बार फिर से कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर युवाओं को रोजगार और आधुनिक तकनीक से जोडऩे के लिए योजनाओं की घोषणा की है तथा उन पर काम भी शुरु कर दिया गया है। जिन्हें पंजाब में सरकार बनते ही पहल के आधार पर लागू किया जाएगा। विधायक अरोड़ा ने कहा कि युवाओं की कांग्रेस के प्रति रुची बढ़ी है तथा उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कांग्रेस पूरा प्र्रयास करेगी। इस मौके पर उन्होंने रोहित मोदगिल को कंग्रेसी की विचारधारा से जोडऩे के लिए युवाओं को अधिक से अधिक प्रेरित करने का बात कही। इस अवसर पर पार्षद सुरिंदर कुमार शिंदा, चौधरी अमरजीत, ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, विधानसभा यूथ अध्यक्ष नवप्रीत रैहल, महासचिव यूथ कांग्रेस समीर शर्मा, हरपाल सिंह पाला, कुबेर शर्मा, आशु वशिष्ट, इशू, मनीष, लक्की, करन, सुखराज सहित बड़ी संख्या में नोजवान साथी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here