विनोद राय भारत जोड़ो यात्रा के सुबोर्डिनेट कमेटी के सदस्य नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राहुल गांधी द्वारा शुरु की गई भारत जोड़ो यात्रा को पंजाब में सफलतापूर्वक करवाने के लिए सुपरवाइजिंग एवं सुबोर्डिनेट कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें अलग-अलग पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Advertisements

इसी के तहत जिला कांग्रेस कमेटी कोआर्डिनेशन सैल के चेयरमैन विनोद राय को सुबोर्डिनेट कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस नियुक्ति के लिए विनोद राय ने पार्टी हाईकमांड एवं प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस यात्रा की सफलता के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि देश भर में भारत जोड़ो यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन एवं सहयोग मिल रहा है तथा पंजाब के कार्यकर्ता भी इस यात्रा को लेकर उत्साहित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here