Friday, October 30, 2026
Home Latest अशोक कुमार ने प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रेल इंजन करखाना पटियाला का...

अशोक कुमार ने प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रेल इंजन करखाना पटियाला का कार्यभार संभाला

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। अशोक कुमार ने प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, पटियाला रेल इंजन करखाना, पटियाला का कार्यभार संभाला। इस कार्यभार से पहले, वह प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता (पी.सी.ई.ई.), रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में कार्यरत थे। श्री अशोक कुमार 1985 परीक्षा बैच के IRSEE (इंडियन रेलवे सर्विसेज इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स) से संबंधित हैं। श्री अशोक कुमार ने अपने प्रोबेशन पीरियड पूरी करने के बाद 1989 में भुसावल रेलवे डिवीजन, मध्य रेलवे में सहायक विद्युत अभियंता के पद पर भारतीय रेलवे में अपना करियर शुरू किया।

Advertisements

अपने 35 वर्षों के लंबे शानदार करियर के दौरान, श्री कुमार ने भारतीय रेलवे के विभिन्न प्रबंधकीय पदों पर कार्य किया । कुछ प्रमुख पदों में ए.डी.आर.एम., त्रिवेंद्रम, सी.जी.एम., इरकॉन मलेशिया , मुख्य सतर्कता अधिकारी, चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स और पी.सी.ई.ई., रेल कोच फैक्ट्री शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here