Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur जैम्स कैम्ब्रिज स्कूल में हुए वार्षिक समारोह का कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने...

जैम्स कैम्ब्रिज स्कूल में हुए वार्षिक समारोह का कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने किया शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर में वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सुफली डे वये अर्थात् ब्रेथ ऑफ लाईफ थीम के रूप में प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा (इडस्ट्री औरक कामर्स) उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रख्यात व्यवसायी अमृत सागर मित्तल (सोनालिका ग्रुप), पूर्व आई जी पंजाब पुलिस लोकनाथ आंगरा(आई.पी.एस),शादी लाल, गैस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कैब्रिज इंटरनैशनल बोर्ड के तनय घोष, के.के शर्मा, वासल एजुकेशन ग्रुप के प्रेजीडेंट के.के वासल, चेयरमैन संजीव चासल, वाइज प्रेजीडेंट डा. आर.के. वासल, सुदेश वासल, इना वासल, सोनिया वासल, सी.ई.ओ.राघव वासल उपस्थित रहे।

Advertisements


कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया। जीवन के विविध रूपों को दर्शाने वाले इस शानदार शो की तैयारियां बॉलीबुड की ख्याति प्राप्त उमाशंकर डाँस सफारी ग्रुप ने करवाई। कार्यक्रम के शुंभारंभ में योग प्रस्तुति में छात्रों ने मनोहारी भाव से योग भंगिमाओं का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने स्कूल डाँस, डाक बाबू, शाईनिंग इंडिया, बूमेन इम्पाबरमेंट की सुंदर झांकिया पेश की गई। इंडियन फोर्सिज में जोश भरे भाव और देश प्रेम के मनोरम दृश्य दिखाए गए। हनुमान चालीसा की सुंदर झांकियां भी भी दर्शकों में ईश्वर के प्रति आगाध श्रद्धा और आस्था पैदा करने वाला प्रतीत हुआ। वेस्टर्न डांस भी नन्हें कलाकारों ने बहुत अच्छे ढ़ंग से निभाया। प्रबधंकीय समीति द्वारा मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने नवनिर्मित अत्याधुनिक ओडिटोरियम का उद्घाटन भी किया तथा कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहाकि छात्र राष्ट्र के कर्णधार होते हैं तथा माता-पिता और अध्यापक उनकी पुख्ता नींव रखते हैं। आई.जी.सी.एस.ई. के प्रबंधक तनय घोष ने अपने संबोधन में कहाकि पंजाब के कुछ एक स्कूल ही हैं, जो कैब्रिज इंटरनैशनल पाठ्यक्रम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने विश्रुत जैन की उपलब्धि के लिए उसे बधाई दी। स्कूल के प्रेजीडेंट के.के. वासल स्कूल के विद्यार्थियों की इस अथक मेहनत के लिए सराहना की तथा अभिभावकों का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन संजीव वासल ने कहाकि हमारे स्कूल का एकमात्र लक्ष्य, क्षेत्र में शिक्षाका विस्तार करने के साथ-साथ उसमें गुणवत्ता लाना है। स्कूल के सी.ई.ओ. संजीव वासल ने बच्चों ,अध्यापकों व अभिभावकों को शुभकानाएं देते हुए कहाकि उनके संस्थान हमेशा अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास लिए वचनबद्ध है। स्कूल पिंसिपल वैशाली शर्मा ने बताया कि कोन्सर्ट में प्रतिभागी छात्रों ने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से इस वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here