भूपेश आखिल भारत हिन्दू महासभा के पंजाब उपाध्यक्ष नियुक्त


होशियारपुर (The Stellar News)। आखिल भारत हिन्दू महासभा की पंजाब कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय प्रधान महंत सिद्ध गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में सदासहाय शिव मंदिर फतेहगढ़ में हुई। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री राकेश गोला, राजीव पुरी दिल्ली प्रदेश प्रधान, राष्ट्रीय मंत्री व पंजाब-हिमाचल प्रभारी महंत सूरज प्रकाश नंद जी द्वारा भूमेश चंद्र को पंजाब प्रदेश उपप्रधान, युद्धवीर ठाकुर को जिला होशियारपुर प्रधान, विकास सैनी को पंजाब प्रदेश महामंत्री, सुखदेव महाजन को मुकेरियां विधानसभा प्रधान नियुक्त किया गया है। जिसमें महंत सिद्ध गिरि जी महाराज ने पंडित मदन मोहन मालवी के जन्मदिन पर सभी हिन्दू समाज सैनानियों को बधाई दी और उन्होंने जीवनशैली ने बारे बताया और पंडित मोहन मावी द्वारा पहले हिन्दू विश्व विद्यालय काशी में स्थापित किया गया। महंत सिद्ध गिरि जी महाराज ने कहा कि इसी तरह के विश्व विद्यालय पूरे देश के अन्य प्रदेश में होने चाहिए, उसके लिए आखिल भारत हिन्दू महासभा राष्ट्र द्वारा पूरा प्रयास करेगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here