रॉ प्रमुख बनने पर सामंत कुमार गोयल को पार्षद धीर ने दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 1984 के पंजाब कैडर के आई.पी.एस. सामंत कुमार गोयल को रॉ चीफ लगाया जाना पंजाब के लिए गर्व की बात है। सामंत कुमार गोयल ने पंजाब में पुलिस अधिकारी रहते हुए जनता तक बेहतरीन पुलिस सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की है। जिसके चलते आज भी लोग इन्हें याद करते हैं। यह विचार पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार सैल के महासचिव पार्षद सुदर्शन धीर ने श्री गोयल को रॉ चीफ बनने पर बधाई देते हुए व्यक्त किए।

Advertisements

यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में श्री धीर ने कहा कि श्री गोयल ने पंजाब के अलग-अलग जिलों में बतौर एस.एस.पी. रहते हुए सराहनीय सेवाएं दी हैं तथा उनकी कानून व्यवस्था बनाए रखने की नीति उनके निम्न अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता को भी प्रभावित करती रही हैं। रॉ चीफ बनने से अब एजेंसी का कार्य और भी बेहतर हो जाएगा तथा देश की सुरक्षा मजबूत होगी। श्री धीर ने कहा कि वे एक लंबे अर्से से श्री गोयल के परिचित हैं तथा वे बहुत ही निडर, मेहनती एवं ईमानदार अधिकारियों में से एक हैं। भारत सरकार द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपा जाना पंजाब व देश हित में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here