तिरंगा लेकर श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए ठाकुर लक्की, तीक्ष्ण सूद ने दी शुभकामनाएं

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री अमरनाथ जी के दर्शनों हेतु हाथ में तिरंगा थामें श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव ठाकुर लक्की सिंह आज यात्रा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने उन्हें शुभकामनाएं हुए देते लक्की व उनके साथियों को रवाना किया। इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि हर भारतीय को अपना तिरंगा अपनी जान से ज्यादा प्रिय है तथा जम्मू-कश्मीर में देश प्रेम की कमी नहीं है मगर कुछ अलगाववादियों के कारण लोगों के दिलों में दहशत का माहौल व्याप्त है। परन्तु जब वह तिरंगा देखते हैं तो उनके मन हर्ष से भर उठते हैं। इसके साथ ही यात्रा के दौरान तिरंगा हर यात्री के दिल में एक उत्साह की उमंग पैदा करता है।

Advertisements

लक्की ठाकुर द्वारा तिरंगा लिए यात्रा करना देशभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने लक्की ठाकुर व उनके साथियों की मंगल यात्रा की कामना की। ठाकुर लक्की सिंह ने बताया कि वे पिछले लंबे समय से यात्रा कर रहे हैं तथा तिरंगा लेकर यात्रा करना उन्हें यात्रा के प्रति विशेष उत्साह प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमारी शान है और इसके लिए अगर प्राणों की आहुति भी देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान मुकेश सूरी, सन्नी डडवाल व मनी डंडोह भी श्री ठाकुर के साथ यात्रा के लिए रवाना हुए। इस मौके पर मेयर शिव सूद, ठाकुर मीर सिंह, ठाकुर गुरदेव सिंह, काली, यशपाल शर्मा, हरमेश शर्मा, नवदीप चीमा, लक्की भाटिया, गगनदीप, कारी, बिट्टू शर्मा, राज कुमार कटारिया, संतोष गुप्ता, काला मलिक आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here