सिलैंडर को लगाते हुए लगी आग, तीन झुलसे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव साहरी में सिलेंडर का रेगुलेटर लगाते समय उसमें अचानक आग लगने से तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को उपचार हेतु तुरंत सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया। जहां पर डाक्टरों द्वारा तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Advertisements

गांव साहरी के निवासी घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आज दोपहर के.डी. गैस एजैंसी का वर्कर राजकुमार उनके घर प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत सिलेंडर देने आया था। उसने जैसे ही रेगुलेटर सिलेंडर पर लगाया तो सिलेंडर की गैस लीक होने लग गई। इस दौरान उसने रेगुलेटर को दोबारा ठीक करके लगाया और जैसे ही उसने गैस जलाने हेतु आग जलाई तो सिलैंडर में आग भडक़ उठी। जिसके चलते वह खुद (गुरप्रीत) उसकी माता गुरदेव कौर तथा एजैंसी का वर्कर राजकुमार आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here