हनी सूद ने की भाजयुमो जिला कार्यकारिणी की घोषणा


-जस्सी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी और विवेक सैनी महासचिव नियुक्त-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सूद हनी ने मोर्चा की जिला कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों की घोषणा की। रोहित सूद हनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शिव वीर सिंह राजन व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. रमन घई के साथ विचार विमर्श करने उपरांत सन्नी सैनी व नीरज शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होने बताया विवेक सैनी गोल्डी व जगदीप सोहल को महासचिव, धीरज ऐरी, दीपक रोक्सी व शक्ति शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। हनी ने जानकारी दी कि जसविन्द्र सिंह जस्सी को जिला मीडिया ईंचार्ज व आलोक कुमार को भारतीय जनता युवा मोर्चा का शहरी पूर्वी मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि मुकेश सहोता को मोर्चा का हरियाणा मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि शेष पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी जल्द कर दी जाएंगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here