भाजपा 6 जुलाई को करेगी सदस्यता अभियान की शुरुआत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा 6 जुलाई से भाजपा संगठन पर्व मना रही है क्योंकि इस दिन जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन भी है। इस दौरान जिला प्रधान विजय पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा संगठन पर्व भाजपा में सदस्यता अभियान शुरू करके मनाया जाएगा। इस संबंध में भाजपा मंडलों पूर्वी, पश्चिमी, ग्रामीण, दक्षिणी, श्याम चौरासी हरदोखानपुर की अलग-अलग कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें जिला महामंत्री विनोद परमार तथा जिला उपप्रधान कृष्ण अरोड़ा ने मंडलों के पदाधिकारियों को सदस्यता करने की विधि से अवगत करवाया।

Advertisements

पार्टी द्वारा बताए गए कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक सदस्यता ऑनलाइन की जाएगी तथा यह कार्य 11 अगस्त तक पूरा किया जाएगा। उसके बाद 25 नए सदस्य बनाने वालों को सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। इस मौके पर श्री पठानिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। विशेष तौर पर बैठक में पहुंचे तीक्ष्ण सूद, शिव सूद ने कहा कि केबल सक्रिय सदस्य ही संगठन के पदों पर आसीन हो सकते हैं तथा पार्टी के निशान पर चुनाव लड़ सकते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय सदस्यता की योग्यता अवश्य हासिल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here