Thursday, October 29, 2026
Home Latest चीन की चुनौती से निपटने के लिए स्वदेशी जागरण मंच ने भरी...

चीन की चुनौती से निपटने के लिए स्वदेशी जागरण मंच ने भरी हुंकार

sawdeshi-jagran-manch-against-china-goods.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत स्वदेशी जागरण मंच द्वारा रविवार को सूद भवन, हरियाणा रोड पर जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें पठानकोट से स्वदेशी जागरण मंच की और से प्रमुख वक्ता के तौर पर श्री नरेन्द्र परमार ने शिरकत की।अपने उद्बोधन में उन्होंने चीन के बने समान को भारतीय बाजारों में सडऩे गलने के आह्वान करते हुए कहा कि आज सीमा पर चीन अपनी नापाक हरकतों से हमे आंखे दिखा रहा है।हम भारत के लोगो को भी उसे इस बात का जबाव उसके बनाये सामान का बहिष्कार करके देना है। उन्होंने कहा भारत में किसी चीज़ की कमी नही है,लेकिन सस्ते समान के चक्कर में हम घटिया चीज़े इस्तेमाल कर रहे है और जोकि बहुत बड़ा पाप है। हमारी निष्क्रियता से ही भारतीय वस्तुएं बिक नही रही थी।आम जनता को चीन के दोगले चरित्र का पता नही है हमे घर घर जा कर चीन की नापाक करतूतों के बारे में जागरूक करना चाहिए।
श्री परमार ने कहा कि भले ही सामरिक मोर्चे पर चीन को भारतीय सैनिक ने रोक रखा है और अब अपने गलत आकलन की वजह से उसे वापिसी का मार्ग नहीं मिल रहा लेकिन आर्थिक मोर्चे पर वह देश के भीतर घुस कर आक्रमण कर चुका है और विडम्बना है कि उसे इस हमले के लिए तमाम शक्ति हम खुद उसका बना माल खरीद कर प्रदान कर रहे है।
इस वजह से हमारे कारखाने बंद हो रहे है और बेरोजगारी बढ़ रही है। हमारी इसी भूल की वजह से हमारे ही दिए गए पैसे से हथियार प्राप्त कर हमें ही सामरिक मोर्चे पर आंखें दिखाने की जुर्रत कर रहा है। चीन के आर्थिक आक्रमण की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि वह भारत के प्रत्येक उस उद्योग को निशाना बना रहा है जो हमारे देश के रोजगार और अर्थ शक्ति के आधार है।

Advertisements

कट्टर देशभक्ति से चीन के समान का होगा बहिष्कार: परमार, एक रुपए की भी चीन निर्मित वस्तु को खरीदना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

श्री परमार ने बताया कि चीन ने भारत में सर्वाधिक रोजगारदाता टैक्स टाईल और इलैक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री को निशाना बनाया जिस वजह से देश के अधिकतर टैक्स टाईल उद्योग बंद हो चुके है। यही स्थिति फिरोजाबाद के कांच उद्योग और भारत के इलैक्ट्रानिक उद्योग की हुई है। वास्तविकता यह है कि भारत में छात्र अब रोजगार न मिलने की वजह से इलैक्ट्रानिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना पसंद नहीं कर रहे और कालेज बंद हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में चीन से आयात बढऩे से यह समस्या खड़ी हुई है।
श्री नरेंदर परमार ने कहा कि भारत में मुख्यत: 400 उद्योग संकुल है, 7 हज़ार छोटे संकुल है और चीन ने इसे एक-एक कर निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि देश की टॉयर मार्किट में भी चीन ने घटिया टायरों के माध्यम से आक्रमण किया है, इससे न केवल हमारे देश की टायर फैक्ट्ररियां बंद होकर आर्थिक संकट में आई है,अपितु दुर्घटनाएं भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि चीन ने भारत को इन सभी क्षेत्रों के अलावा दवा उद्योग में भी बी इंस्ट्रीलाइज किया है।

sawdeshi-jagran-manch-against-china-goods.jpg

श्री नरेन्द्र परमार ने बताया कि चीन की साजिश को अमेरिका और यूरोपिय देश भी समझ चुके है।लेकिन भारत के लोगों को अब देश की खातिर जागना होगा।सरहद पर देश के दुश्मनों से लोहा लेने के लिए हमारी भारतीय सेना सक्षम है,लेकिन चीन को आर्थिक मार हमसब ने मिल कर मारनी है। तभी देश में बंद पड़े रोजगार पुन: चलेंगे और दोबारा चीन भारत को अलग-थलग करने की नीयत से भारतीय बाजार में नही आएगा।

श्री परमार ने कहा कि आर्थिक हमले के अलावा चीन ने एक्साईचिन में हमारी 35000 एकड़ जमीन को कब्जा रखा है और अब अरुणाचल, सिक्किम और लेह के क्षेत्रों को भी अपना बता रहा है। चीन न केवल भारत से आर्थिक, सामरिक युद्ध लड़ रहा है अपितु हमारे सबसे बड़े पड़ोसी दुश्मन पाकिस्तान को भारत में आतंकवाद पोषण के लिए भी आर्थिक सहायता कर रहा है और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी भारत की आतंक विरोधी वैश्विक लड़ाई के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् जैसे मंचों पर अपने अधिकार को बीटो कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हालांकि सीमा जो स्थिति है उससे डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि भारतीय सेना रणनीतिक दृष्टि से इक्कीस है और रण स्थिति में भी चीन से ऊपर बैठी हुई है, इसके अलावा सरकार प्रतिबद्ध है। इसी वजह से अब चीन को अपनी हैंकड़ बचाने के लिए वापसी का रास्ता नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर यदि देश के भीतर एक रुपए की चीनी वस्तु भी हम न खरीदे तो न केवल हम चीन की वास्तव में दीवालिएपन की स्थिति में जा चुकी अर्थ व्यवस्था को चौपट कर सकते है, अपितु सामरिक मोर्चे पर भी उससे शक्तिविहीन कर सकते हैं।सह जिला संयोजक श्री सुशील दत्ता ने भी अपने विचार रखे।

समारोह की अद्यक्षता रिटायर्ड मास्टर स केसर सिंह ने की। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक श्री अशोक चोपड़ा,विभाग कार्यवाह विजय कुमार जी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here