रेलवे स्टेशन पर होम गार्ड जवानों ने नाबालिगा से किया दुष्कर्म, आरोपी दिलबाग व धर्मपाल गिरफ्तार

rape-rape-image-dummy

होशियारपुर/टांडा (द स्टैलर न्यूज़)। जिला होशियारपुर के टांडा क्षेत्र में पड़े अड्डा चोलांग रेलवे स्टेशन पर आज 11 जुलाई की सुबह इंसानियत फिर शर्मसार हुई। रेलवे स्टेशन पर आई एक नाबालिग लडक़ी के साथ होम गार्ड के दो जवानों ने दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही टांडा पुलिस एवं डी.आर.पी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पी़िता के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपी दोनों होम गार्ड जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोगों की भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए।

Advertisements

पीडि़ता ने बताया कि वो कल शाम अपनी दादी जोकि बीमार हैं का हाल चाल जानने चोलांग के मोकला गांव में आई थी। रात को दादी के पास रुकने के बाद उसके चाचा उसे आज सुबह रेलवे स्टेशन चोलांग छोडऩे आए थे व वे यहां से ट्रेन से अपने गांव ऐमा मांगट मुकेरियां जाने के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान उसे अकेला देखकर होम गार्ड मुलाजिम उससे पूछताछ करने लग गए और इसके बाद वे उसे सरकारी रेलवे क्वार्टर ले गए, जहां पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसकी जानकारी उसने अपने चाचा को दी व घटना संबंधी बताया।

घटना का पता चलते ही पीडि़ता के परिजन एवं रिश्तेदार तथा इलाके के लोग बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। इसी बीच सूचना मिलने पर टांडा पुलिस एवं जी.आर.पी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी दोनों आरोपियों दिलबाग सिंह एवं धर्मपाल को गिरफ्तार करके अगली कार्यवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here