कथा के दूसरे दिन साध्वी सुश्री सरोज भारती ने सुनाया सत्ती देह प्रसंग

होशियारपुर/हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), प्रीति पराशर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा स्मृति जंजघर,पहाड़ी गेट हरियाना में पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। कथा के दूसरे दिन में सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री सरोज भारती जी ने सत्ती देह प्रसंग का वर्णन किया। साध्वी जी ने बताया कि माता सत्ती ने अपनी देह को किसी बाहरी अग्नि से नही जलाया था बल्कि ध्यान योग से उन्होंने अपने भीतर से ही दिव्य अग्नि को प्रकट कर और अपने स्थूल शरीर को विखंडित किया था। इसलिए जो हमारे समाज मे सत्ती प्रथा की कुरीति थी। उन्होंने बताया कि सत्ती प्रथा के विषय मे पूर्ण ज्ञान ना होने के कारण आज समाज की यह दशा हुई। कथा में माता पार्वती जी के जन्म उत्सव को बढ़ी धूमधाम से मनाया गया।

Advertisements

इसके विषय में बताते हुए साध्वी जी ने कहा कि आज से हजारों बर्ष पहले हिमालय राज और मैंना के घर में जब एक पुत्री का जन्म हुआ तो उन्होंनें ने अपनी पुत्री के जन्म को हर्षउल्लास के साथ मनाया था। यह इस बात का प्रमाण है कि हमारे देश में पुत्री को पुत्र से कभी भी कम नही समझा गया। उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या करने वालो को ईश्चर कभी माफ नही करता। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुगण व गणमान्य सज्जन पहुंचे। अन्य साध्वी बहनों ने सुमधुर भजनों के गायन से उपस्थित प्रेमियों को आनन्द विभोर किया। कथा का समापन विधिवत प्रभु की पावन आरती से किया गया।

आरती में विशेष रूप में विनोद ठाकुर प्रधान श्री राजपूत करनी सेना, ठाकुर रणजीत सिंह राणा जिला प्रधान श्री राजपूत करनी सेना, राजीव डोगरा, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष परमजीत कौर बहल, पंडित मोहन दत्ता, संजीव कुमार मिंटू, पूजा शर्मा,चन्दर शेखर गर्ग, सरपंच वीणा शहरी, नकुल किशोर, सुमन प्रभाकर, गीता प्रभाकर, ऊषा रानी,नीलम रानी, निर्मला, रविदास सभा के प्रधान धारुराम, कांता देवी शर्मा, अध्यक्ष श्री सनातनधर्म मंदिर, रजनीश कौशल, संजीव शर्मा, सुदेश दत्ता, कालिया, राकेश केशी, राम गोपाल, प्रिंसिपल नरेश देवी, आशा कुमारी, उपासना शर्मा, राकेश डडवाल, कुलदीप, शादी लाल आनंद, कुलदीप बहल, सुनील वर्मा, राजेश शर्मा और श्री राजपूत करनी सेना के सभी सदस्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here