Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur जहानखेलां की झुग्गियों में लगी भयानक आग

जहानखेलां की झुग्गियों में लगी भयानक आग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के गांव जहानखेलां में झुग्गियों को अचानक भयानक आग लग जाने से करीब 10-12 झुग्गियां जल कर राख बन गई। हालांकि इससे कोई जानी नुकसान न होने की सूचना है परंतु लोगों का काफी कीमती सामान जल जाने से भारी नुकसान हो गया।

Advertisements

इस संबंधी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया था, वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक कितना नुकसान हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here