Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur जिले के आठ डैमों में बढ़ा जल स्तर

जिले के आठ डैमों में बढ़ा जल स्तर

होशियारपुर, जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश। भारी बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी हैं। मक्की की फसल का भारी नुकसान हुआ है। लहलहाती मक्की की फसल गिर गई है । जिससे किसान अब इंद्र देवता की तरफ प्रार्थना भरी दृष्टि से देख रहे हैं।

Advertisements

किसानों की फसलों को पानी देने के लिए सरकार की ओर से जिला होशियारपुर में 8 डैम ढोलवाहा, थाना, जनौड़ी, मैहंग्रोवाल, मैली, चौहाल, सलेरन और पटियाडिय़ां बनाए गए हैं । इनमें से जनौड़ी, मैहंग्रोवाल, चौहाल एवं मैली जिनकी क्षमता समुद्र तल से क्रमश: 403 मीटर, 412 मीटर, 381,5 मीटर और 373 मीटर है, पूरी तरह से पानी से भर गए हैं। अब पानी इन चारों डैमों से स्पिलवे की तरफ से चल रहा है। जिस कारण पानी का बहाव तेज हो चुका है।

इसी तरह ढोलवाहा डैम जिसकी क्षमता समुंद्र तल से 417 मीटर है। 416 मीटर तक पानी भर चुका है। थाना डैम की क्षमता 445 मीटर है। जिसमें 434 मीटर तक पानी आ गया है। 429 मीटर क्षमता वाले पटियाडिय़ां डैम में 425 मीटर और 409 मीटर तक भरे जाने वाले सलेरन डैम में 401 मीटर तक पानी भर चुका है। इस तरह यह बाकी चारों डैम भी खतरे के निशान की तरफ लगातार बढ़ते जा रहे हैं ।

इस संबंध में इंजी. अमरिंदर सिंह पंधेर एक्सियन कंडी एरिया डैम मैंटीनैंस डिवीजन होशियारपुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 2 मीटर पानी कम रहते ही संबंधित गांवों में सूचना दे दी जाती है। उन्होंने कहा कि कंजर्वेशन लेवल तक पानी पूरा हुआ है, इसलिए अभी खतरे वाली कोई बात नहीं है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर काबू रखने के लिए प्रत्येक जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं । विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here