Thursday, October 8, 2026
Home Crime पिपलांवाला: कोरियर की दुकान में लूट, तीन नकाबपोश लुटेरों ने की वारदात,...

पिपलांवाला: कोरियर की दुकान में लूट, तीन नकाबपोश लुटेरों ने की वारदात, 1.20 लाख लूटे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: भूपेश प्रजापति/जतिंदर प्रिंस। होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर पिपलांवाला में आज 12 सितंबर को दोपहर करीब डेढ-2 बजे के बीत एक कोरियर दफ्तर में तीन नकाबपोश लुटेरों ने दो कर्मियों को घायल करके लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। लुटेरे जाते समय दुकान से करीब 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि और सी.सी.टी.वी. कैमरों को तोड़ गए तथा रिकार्डिंग की डी.वी.आर. भी साथ ले गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने कोरियर कंपनी के मैनेजर मनोज कुमार के बयानों पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार मनोज ने बताया कि वह दुकान के भीतर काम कर रहे थे कि इसी दौरान तेजधार हथियारों से लैस तीन युवक जिन्होंने अपने मुंह कपड़े से बांधे हुए थे अंदर दाखिले हुए और उन्होंने दुकान का शटर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने उसे पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान जब दुकान पर काम करने वाला लडक़ा जरनैल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गोबिंद नगर उन्हें छुड़ाने आया तो लुटेरों ने उसे भी घायल कर दिया। इसके बाद लुटेरों ने दुकान से करीब 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी लूटी तथा जाते समय सी.सी.टी.वी. कैमरे तोड़ दिए व डी.वी.आर. भी साथ ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here