जनता में उत्साह, प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार: हरीश आनंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश में कांग्रेस की नीतियों पर जनता ने मोहर लगा दी है और जनता में इतना उत्साह है कि उसने कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस द्वारा हर घर नौकरी पक्की और नशों के खात्मे का जनता के साथ किया वायदा सरकार आने पर पहल के आधार पर लागू किया जाएगा। जनता इस बात को जानती है कि कांग्रेस जो कहती है वही करती है। अकाली-भाजपा के अत्याचारों का जवाब देने के लिए जनता अपने सबसे बड़े लोकतांत्रिक हथियार वोट से वार करती हुई कांग्रेस के हक में मतदान करेगी। इसलिए जरुरी है कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए और भी तेजी से कार्य करे। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार दौरान कही। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश की अकाली-भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार से पूरी तरह से निराश हो चुकी है, क्योंकि इन्होंने जनता से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया। जिस नोटबंदी को भाजपाई जनता व देश के हित में बता रहे हैं उससे सिर्फ चंद पूंजीपतियों का ही लाभ हुआ है। मोदी सरकार ने जनता को चोर बनाकर रख दिया तथा लोग अपना कामकाज छोडक़र बैंकों की लाइनों में रखने को मजबूर हो रहे हैं। जिसके चलते जनता के मन में एक रोष की लहर है और वह बड़ी बेसब्री के साथ मतदान वाले दिन का इंतजार कर रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here