Saturday, October 24, 2026
Home Sports जिला खेलों में विजेता सरकारी स्कूल जौड़ा बघियाड़ी की टीम का हुआ...

जिला खेलों में विजेता सरकारी स्कूल जौड़ा बघियाड़ी की टीम का हुआ सम्मान

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। जिला खेलों में अंडर 17 वर्ग में वॉलीबाल के मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल जौड़ा बघियाड़ी स्कूल की टीम को स्कूल प्रबंधन की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

Advertisements

स्कूल प्रिंसिपल इंदरजीत सिंह वड़ैच ने जिला विजेता टीम के सदस्यों नवदीप सिंह, सरबजीत सिंह, यूसुफ, रोहित, सुनील, सुखमनदीप, अकाशदीप, अर्शनूर तथा अभिषेक को सम्मानित करते हुए पूरी लगन तथा मेहनत के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सुखदेव सिंह, सरवन सिंह, अनिल कुमार, रणजीत कौर, कुलजीत कौर, कुलदीप कौर, मीना रानी, जगप्रीत कौर व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here