Sunday, October 25, 2026
Home Politics होशियारपुर में बिरोजा उद्योग को बढ़ाने के लिए लागू की जाएगी विशेष...

होशियारपुर में बिरोजा उद्योग को बढ़ाने के लिए लागू की जाएगी विशेष नीति: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर को इंडस्ट्री की हब बनाने के लिए सरकार से विशेष पैकेज लाया जाएगा तथा यहां के बिरोजा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष नीति लागू की जाएगी। इसके अलावा उद्योगपतियों को पेश आने वाली समस्याओं को निदान भी जल्द से जल्द करने और नया इंडस्ट्री एरिया स्थापित करने हेतू प्रबंध किए जाएंगे। उक्त आश्वासन भाजपा प्रत्याशी तीक्ष्ण सूद ने प्रगति लेन में मंडल महामंत्री अश्विनी गैंद की अगुवाई में आयोजित हुई बिरोजी उद्योगपतियों के साथ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि होशियारुर बिरोजा के कारोबार के लिए जाना जाता था तथा इसकी पहचान को पुन: स्थापित करने के लिए सरकार से जो भी योजना लाई जा सकेगी इसकी बेहतरी के लिए लाई जाएगी। तीक्ष्ण सूद ने भाजपा की विकासशील नीतियों की जानकारी देते हए कहा कि भाजपा द्वारा उद्योगपतियों से परामर्श करके नीतियों का निर्माण किया जा रहा है ताकि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बेहतर से बेहतर नीतियां बनाकर लागू की जा सकें। ऐसा होने पर जहां उद्योग को बढ़ावा मिलेगा वहीं रोजगार के साधन बढऩे से इलाके में खुशहाली आएगी। इस मौके पर मंडल महामंत्री अश्विनी गैंद ने कहा कि तीक्ष्ण सूद ने सदा ही उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए हैं तथा उद्योगपतियों को पेश आने वाली समस्याओं को निदान करवाने को हमेशा ही इन्होंने प्राथमिकता दी है। इसलिए उद्योग की बेहतरी के लिए जहां हम सभी को भाजपा के पक्ष में वोट करना चाहिए वहीं तीक्ष्ण सूद को विजयी बनाकर हल्के की खुशहाली में भी अपना सहयोग देना चाहिए। श्री गैंद की इस बात का सभी ने समर्थन किया और भाजपा के पक्ष में वोट करने और करवाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बिरोजा यूनियन के अध्यक्ष इंद्रपाल सूद, संजीव सूद, रविंदर महेश्वरी, ब्रिज मोहन दुआ, तिलक राज शर्मा, बिमल सैनी, राज कुमार, सुभाष महेश्वरी, रविंदर सिंह, पवन कुमार शर्मा, नीरज खुल्लर, रितेश सूद, नितिन सूद, प्रवीन कुमार, अजय जैन, रोशन लाल, बलजीत ठाकुर, दिनेश अग्रवाल, महेश तुलसियान, जोगेश कुमार, प्रवीन कुमार, सुनील कुमार, नीरज गैंद, ईशान मेहरा, विजय सूद पप्पा, राजेश शर्मा, रमन कुमार, कैलाश वर्मा, साहिल ठाकुर, राजीव कुमार, विनायक शर्मा, यशपाल सहोता, मनी पहलवान, सोनू टंडन, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here