Sunday, November 1, 2026
Home Politics बलबीर कालोनी के कब्जाधारियों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा...

बलबीर कालोनी के कब्जाधारियों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा के प्रयास लाए रंग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार प्रदेश के गरीब एवं जरुरतमंद लोगों की सहूलत एवं उन्हें भलाई योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए बचनबद्ध है तथा भूमिहीन लोगों को घर का मालिकाना हक देने के लिए पंजाब सरकार पहले दिन से कार्य कर रही है ताकि कोई भी परिवार बिना छत के न रहे। इसी कड़ी के तहत होशियारपुर की बलबीर कालोनी निवासियों को जल्द ही उनके घरों का मालिकाना हक मिलने जा रहा है। जिस संबंधी सरकार ने प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसके पूरा होते ही बलबीर कालोनी के करीब 204 परिवारों का अपना घर होगा।

Advertisements

यह जानकारी कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने इस संबंधी सरकार द्वारा स्वीकृति दिए जाने संबंधी बताते हुए दी। श्री अरोड़ा ने बताया कि बलबीर कालोनी निवासी सालों से सरकारी जमीन पर रह रहे हैं तथा यह गरीब लोगों की मांग थी कि सरकार उन्हें यहां से हटाए न तथा उन्हें घर का मालिकाना हक दे। इस बात को उन्होंने बहुत ही प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष उठाया था। जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया है और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देशों पर इन परिवारों को मालिकाना हक दिए जाने संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि बलबीर कालोनी में अधिकतर गरीब एवं जरुरतमंद लोग रहते हैं तथा देहाड़ीदार एलवं मेहनतकश लोगों की पुकार को सुनते हुए पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने यह फैसला लिया है।

इस संबंधी जल्द ही समस्त औपचारिकताओं को पूरा करके पहले जहां बिजली के मीटर देकर बिजली कनैक्शन वैध किए गए थे वहीं अब उन्हें जगह का मालिकाना हक दिया जाएगा ताकि यह परिवार भी सिर उठाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। श्री अरोड़ा ने इस संबंधी सरकार द्वार प्रक्रिया में तेजी लाने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व सम्पूर्ण कैबिनेट का आभार व्यक्त किया। श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार गरीबों एवं जरुरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है और इनकी भलाई योजनाओं में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी ताकि यह लोग भी सिर उठाकर जी सकें व इनके जीवन स्तर में सुधार आ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here