Sunday, October 11, 2026
Home Politics उद्योगपति करण कपूर ने निपुण शर्मा को दी बधाई

उद्योगपति करण कपूर ने निपुण शर्मा को दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निपुण शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर नाइट क्वीन के सीईओ करण कपूर ने उनसे भेंट करके उन्हें बधाई दी। इस मौके पर करण कपूर ने कहा कि युवा हमेशा ऊर्जावान होते हैं और जिस पार्टी में युवाओं की प्रतिभा का सम्मान किया जाता है उस पार्टी को कोई मात नहीं दे सकता।

Advertisements

करण कपूर ने कहा कि निपुण शर्मा युवाओं के आइकॉन के रुप में अपनी छवि को स्थापित करने में कामयाब रहे हैं और अब भाजपा जिला अध्यक्ष बनने से उनका कद और बढ़ा है तथा इससे युवा वर्ग का हौंसला और मजबूत हुआ है। इस मौके पर पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, दर्पण गुप्ता, सतीश बावा व यशपाल शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here