Friday, October 30, 2026
Home Politics राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने पौधारोपण करके दिया पर्यावरण संरक्षण...

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने पौधारोपण करके दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने न्यू गौतम नगर पार्क में एकत्रित होकर दो मिनट का मौन रखकर गलवान में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के जन्मदिन पर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर डा. कुलदीप नंदा ने कहा कि हमारी सेना किसी भी तरह के संकट से निपटने में सक्षम है तथा चीन को मुंहतोड़ जवाब देकर हमारी सेना ने मातृ भमि की रक्षा का संकल्प और भी दृढ़ता से दोहराया है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है तथा जब भी देश पर कोई संकट आया है तब पूरे देश ने मिलकर उस संकट का सामना किया है और उसे हराकर अपनी एकता और अखण्डता का परिचय दिया है।

Advertisements

गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के जन्मदिन की बधाई देते हुए डा. कुलदीप नंदा ने कहा कि इस शुभ दिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया है तथा ताकि यह पौधा बड़ा पेड़ बनकर छाया और फल देकर समाज की सेवा करे। उन्होंने पार्क में आने वाले लोगों से कहा कि वे पार्क में लगाए गए पौधों का ध्यान रखें तथा इस गर्मी में पानी आदि डालना भी न भूलें ताकि पौधा बढ़ सके। इस मौके पर हरीश आनंद, सुमेश सोनी, अशोक मेहरा, सुनील कपूर, अजय कपूर, वरिंदर दत्त, मनजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here