Friday, October 23, 2026
Home Latest शिविर में चयनित दिव्यांग बच्चों को दिए जाएंगे कृत्रिम साधन

शिविर में चयनित दिव्यांग बच्चों को दिए जाएंगे कृत्रिम साधन

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। राज्य सरकार ने अस्थी एवं श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए विभिन्न कार्यक्रम चलाने प्रारंभ कर दिए हैं। उपरोक्त कार्यक्रम के परिपेक्ष्य में बछवाड़ा के विभिन्न विद्यालयों में 25 अक्टूबर को श्रवण बाधित एवं अस्थी दिव्यांग बच्चों के मुल्यांकन एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

इस शिविर में 01 से 12 एवं 06 से 18 आयु वर्ग तक के छात्र-छात्राओं का मुल्यांकन एवं परामर्श किया जाएगा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविर में चयनित सभी बच्चों को सहायक उपकरण कृत्रिम अंग, बैशाखी, ट्राई साईकिल, व्हील चेयर तथा श्रवण यंत्र आदि का लाभ दिये जाने का प्रावधान है।

शिविर में भाग लेने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए आधार कार्ड, पास्पोर्ट फोटो, दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि लेकर आना अनिवार्य है। शिविर में मुल्यांकन हेतु विशेषज्ञ टीम गठित की गई है। जिसमें शिवम वदा, राजदेव कुमार एवं अनुपमा द्विवेदी मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here