गांव बिज्जों निवासी भगौड़ा एन.आर.आई. हरभजन सिंह काबू

po-arrested-nri-police-station-hoshiarpur-punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एन.आर.आई. थाना पुलिस ने एक मामले में वांछित इश्तिहारी मुजरिम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देेते हुए थाना एन.आर.आई. के मुख्य मुंशी अशोक कुमार ने बताया कि आई.जी. (प्रवासी भारतीय एवं महिला विंग) ईश्वर सिंह आई.पी.एस. द्वारा प्रवासी भगौड़ों को पकडऩे के निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisements

इसके तहत एन.आर.आई. थाना प्रभारी इंस्पैक्टर ओम प्रकाश की अगुवाई में एस.आई. राजविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मुकदमा नंबर 19, 30 जून 2013 धारा 406/498-ए आई.पी.एस. के तहत मामनीय अदालत द्वारा 24 दिसंबर 2013 को भगौड़ा करार दिए गए हरभजन सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी गांव बिंज्जों (हाल निवासी दुबई) को 10 फरवरी 2018 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा अन्य भगौड़ों को पकडऩे के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं तथा उक्त आरोपी को अदालत में पेश करके अगली कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here