Wednesday, October 21, 2026
Home Latest सिग्नल विभाग की लापरवाही से 3 घंटे रूकी रही ट्रेन, यात्री परेशान

सिग्नल विभाग की लापरवाही से 3 घंटे रूकी रही ट्रेन, यात्री परेशान

बछवाड़ा/ बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। बछवाड़ा जंक्शन के पश्चिम गुमटी संख्या 22-बी के समीप बने आउटर सिगनल 3 घंटे खराब होने की वजह से गुरूवार की शाम करीब 1 दर्जन ट्रेन का परिचालन बाधित रहा। जिस कारण रेल पदाधिकारी सहित यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

Advertisements

रेल ए.एस.टी., बी.सी. मंडल बरौनी ने बताया कि बछवाड़ा रेलवे स्टेशन से पश्चिम गुमटी संख्या 22-बी के समीप अप लाईन के सिगनल के ब्लॉक में खराबी आ जाने के कारण 5:50 बजे ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया। जिस कारण बरौनी से समस्तीपुर जाने वाली करीब एक दर्जन ट्रेन का परिचालन 3 घंटे बाद चालू करवाया गया।

जिसमें गरीब रथ, हब्बीब गंज अगरतंल्ला, बरौनी ग्वालियर, इंटरसिटी, राजधानी आदि ट्रेन प्रमुख हैं। वहीं, सिगनल मेन के द्वारा ब्लॉक ज्वाइंट बदलने के उपरांत 21:10 बजे पुन: ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। जिस कारण बछवाड़ा जंक्शन, तेघड़ा एवं बरौनी में कई ट्रेनें घंटो खड़ी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here