3 से 9 नवंबर तक फतेहगढ़ में होगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समूह फतेहगढ़ निवासियों के सहयोग से मां स्नेह अमृतानन्द जी (भृगु शास्त्री) के मार्गदर्शन पर 3 नवंबर से 10 नवंबर तक सदाशिव सहाय मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रबंधकों ने कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवंबर को सायं 4 बजे सदाशिव सहाय मंदिर फतेहगढ़ से कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा 4 नवंबर से 9 नवंबर तक सुबह 8 से 10:30 बजे पूजा अर्चना की जाएगी।

Advertisements

जिसमें विवाहित जोड़े अपना नाम दर्ज करवाकर पूजा में शआमिल हो सकते हैं तथा इसके साथ ही सायं 4 से रात्रि 8 बजे तक प्रतिदिन भागवत कथा का उच्चारण किया जाएगा। 10 नवंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक हवन यज्ञ किया जाएगा व उपरांत सुबह 10 बजे से प्रभुइच्छा तक भागवत कथा पूर्णहूति एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कथा व्यास आचार्य सुनील वशिष्ठ जी मुखारविंद से भागवत कथा का उच्चारण करेंगे। इस अवसर पर सभी फतेहगढ निवासियों ने शहरवासियों से अपील की कि इस भागवत कथा में बढ़चढ़ कर भाग लेकर भगवन कृपा प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here