सेहतमंद जिंदगी के लिए नशों से दूर रहें युवा: डी.एस.पी. सर्वजीत सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ए.आई.जी. भूपिंदर सिंह एस.टी.एफ. जालंधर रेंज के निर्देशों पर डी.एस.पी. सर्वजीत सिंह एस.टी.एफ. होशियारपुर द्वारा फतेहगढ़ स्थित पुनर्वास केन्द्र (नशा छुड़ाओ केन्द्र) का दौरा किया गया। इस मौके पर उन्होंने डा. गुरविंदर सिंह से भेंट की और वहां भर्ती मरीजों को दिए जा रहे उपचार एवं दृढ़ इच्छा शक्ति बनाने के लिए करवाए जा रहे प्रकल्पों की जानकारी हासिल की।

Advertisements

इस मौके पर डी.एस.पी. भूपिंदर सिंह ने मरीजों से भेंट की और उन्हें नशा मुक्त सेहतमंद और सामान्य जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नशा हमारे शरीर को दीमक की तरह खोखला कर देता है तथा हमें इसे छोडऩे के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की जरुरत होती है, जो हमारे अंदर होती है। बस जरुरत है हिम्मत करके उसे जागृत करने की। उन्होंने कहा कि सरकार ने भटके हुए युवाओं को नई दिशा दिखाने के लिए जो प्रयास किया है उसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं और एस.टी.एफ. द्वारा भी नशा तस्करों की कमर तोडऩे के लिए दिन-रात कार्य किया जा रहा है ताकि पंजाब की जवानी को इस नामुराद दलदल से बचाया जा सके। इस मौके पर पुनर्वास केन्द्र के स्टाफ के अलावा ए.एस.आई. विनोद कुमार, हैड कांस्टेबल मनजीत सिंह एवं पलविंदर सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here