अकाली-भाजपा और आप के झांसे में नहीं आएगी पंजाब की जनता, करेगी कांग्रेस का चुनाव: सुमेश सोनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार दौरान जनता के मिल रहे भारी जनसमर्थन के लिए जहां कांग्रेस जनता की आभारी रहेगी वहीं कांग्रेस सत्ता में आने पर जनता के साथ एक-एक वादा पूरा करेगी यह हम विश्वास दिलाते हैं। उक्त बात जिला कांग्रेस शिकायत निवारण कमेटी के चेयरमैन सुमेश सोनी ने साथियों सहित अलग-अलग इलाकों में श्री अरोड़ा के लिए जनता से वोट मांगने दौरान उन्हें कांग्रेस का नीतियों से अवगत करवाने दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आप और अकाली-भाजपा के झांसे में न आकर कांग्रेस के पक्ष में लामबंद हो चुकी है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा ने पांच साल विधायक रहते हुए जनता के हर दुख-सुख में उनके साथ खड़े होकर उनके दिलों में जगह बनाई है, इसके चलते जनता खुद उन्हें पुन: होशियारपुर की कमान सौंपने का मन बना चुकी है। इस मौके पर कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार निक्का, सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद, अशोक मेहरा, कमल भट्टी सहित अन्यों ने श्री अरोड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here