Wednesday, October 21, 2026
Home Politics लाली बाजवा के जिला अध्यक्ष बनने पर वर्करों व शहर निवासियों में...

लाली बाजवा के जिला अध्यक्ष बनने पर वर्करों व शहर निवासियों में खुशी की लहर: मठारू व भारज

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जतिंदर सिंह लाली बाजवा को पुन: शिअद का जिला अध्यक्ष (शहरी) नियुक्त करने पर शिरोमणि अकाली दल नेता हरजीत सिंह मठारू व सीनियर यूथ लीडर रणधीर सिंह भारज ने संयुक्त तौर पर उन्हें बधाई देते हुए प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया का आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

इस मौके पर हरजीत सिंह मठारू व रणधीर सिंह भारज ने कहा कि जतिंदर सिंह लाली बाजवा को शिअद का जिला अध्यक्ष (शहरी) बनाने से अकाली भाजपा गठबंधन को मजबूती मिलेगी और आने वाले लोकसभा चुनावों में भी इसके साकारत्मक असर देखने को मिलेगे। उन्होंने कहा कि बाजवा जी का विनम्र स्वभाव और दूरगामी सोच पार्टी को और मजबूत बनाएगी और उनकी नियुक्त से वर्करों और शहर निवासियों में उत्साह की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here