
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस कोआर्डिनेशन सैल के जिला चेयरमैन विनोद राय ने जिला प्रधान पवन आदिया के साथ परामर्श करने उपरांत रमेश डडवाल को सैल का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने विशेष तौर से उपस्थित होकर श्री डडवाल को बधाई दी और चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा के हक में चुनाव प्रचार करने व जनता को उनके पक्ष में लामबंद करने की अपील की। इस अवसर पर विनोद राय ने कहा कि कांग्रेस का यह बहुत ही महत्वपूर्ण सैल है और इन चुनावों में सैल का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस की जीत को पक्का करने में अपना योगदान डाल रहा है।












