भाजपा की जीत, जनता खुद कर रही सुनिश्चित: सियान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा प्रत्याशी तीक्ष्ण सूद द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के चलते जनता खुद उनकी जीत को पक्का कर रही है, क्योंकि होशियारपुर की जनता जानती है कि होशियारपुर में विकास किसकी देन है और भविष्य किसके हाथों में सुरक्षित है। उक्त बात मंडल महामंत्री मनजिंदर सियान ने तीक्ष्ण सूद के हक में चुनाव प्रचार करते हुए कही।

Advertisements

मनजिंदर सियान ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की असलीयत जनता जान चुकी है तथा वह समझती है कि देश व प्रदेश का भविष्य किसके हाथों में सुरक्षित है, इसलिए जनता पूरी तरह से जागरुक होकर भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों तथा प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं पर विशेष प्रभाव है तथा इन चुनावों में युवा वर्ग का उत्साह भाजपा की जीत में अहम योगदान डालेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here