जाली नियुक्तियां करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कर रही गुमराह: परमार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस जहां जनता को गुमराह करके वोट की राजनीति करती है वहीं वह अपने कार्यकर्ताओं को भी गुमराह करती रही है। जिसकी ताजा उदाहरण अब जनता को भी देखने को मिल रही है। कांग्रेस द्वारा आए दिन चेयरमैन, उपाध्यक्ष तो किसी कार्यकर्ता को सचिव नियुक्त करके कार्यकर्ताओं का हितैषी होने का जो दिखावा कर रही है वह सब झूठ का पुलिंदा है। उक्त बात भाजपा नेता विनोद परमार ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। परमार ने कहा कि पिछले 10 सालों से कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं की बात नहीं पूछी और अब उन्हें जाली पदों से नवाज कर उन्हें गुमराह कर रही है। परन्तु कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम जनता भी यह बात समझ चुकी है कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ गुमराह करके अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने में लगी हुई है, जबकि जनता ने भाजपा की नीतियों और मोदी के नेतृत्व पर मोहर लगा दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here