बीबी जोश को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री बीबी महिंदर कौर जोश को प्रदेश उपाध्यक्ष लगाया गया है। जिसका पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू, सचिव अश्वनी गैंद, कमलजीत सेतिया व यशपाल शर्मा ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर बीबी जोश के पति गुरमीत सिंह भी मौजूद थे।

Advertisements
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि बीबी महिंदर कौर जोश के उपाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और इनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता और भी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बीबी जोश को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, प्रभारी गजेन्द्र सिंह शेखावत का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की अगवाई में देश आज विश्व भर में एक विशेष पहचान एवं ख्याति प्राप्त कर रहा है और विश्व को भारत से बहुत आशाएं हैं। इस मौके पर बीबी जोश ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना ही उनकी प्रथमिकता रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here