
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब महिला कांग्रेस की वार्ड 42 की वार्ड प्रधान सुखदेवी ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी तीक्ष्ण सूद की धर्मपत्नी राकेश सूद की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर सुखदेवी ने कहा कि सुन्दर शाम अरोड़ा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं तथा पार्टी को परिवार कहने वाले नेता पार्टी कार्यकर्ताओं की बात भी नहीं पूछते। इसलिए उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। इस मौके पर राकेश सूद ने भाजपा में उनका स्वागत करते हुए उन्हें बनता मान सम्मान देने की बात कही। इस अवसर पर सर्वजीत कौर, कुलवंत कौर, पार्षद सुरेश भाटिया, निपुण शर्मा, चिंटी हंस, सुनील सैनी, अर्चना जैन, मीना मखीजा आदि मौजूद थे।











