
-कंडी में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करवाकर जनता के विश्वास पर उतरुंगा खरा-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हल्का शाम चौरासी में अलग-अलग इलाकों में नुक्कड़ बैठकों और रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी उम्मीदवार पवन आदिया ने कहा कि हल्के की जनता ने उन्हें जो प्यार और समर्थन दिया है वह उसे सरकार बनने उपरांत हल्के की हर समस्या का हल पहल के आधार पर करवाकर और कंडी इलाके में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करके उतारने का प्रयास करुंगा। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की जनसेवा की नीतियों पर पहले की तरह ही चलते हुए हल्के के हर गांव व कस्बे में बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने तथा हल्के में नई इंडस्ट्री लगाने तथा रोजगार के और अवसर पैदा करने के लिए सरकार से विशेष फंड और योजनाएं लेकर आएंगे। श्री आदिया ने कंडी इलाके में लोगों से रूबरू होते हुए कांग्रेस द्वारा जारी चुनाव घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए विश्वास दिलाया कि कांग्रेस सरकार आने पर हरेक योजना पर कार्य बिना किसी देरी के शुरु हो जाएगा, जिससे हर इलाका खुशहाल होगा।












