रैली की सफलता के लिए अधिक से अधिक संख्या लेकर पहुंचे कनक मंडी चौक: जवाहर खुराना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा कार्यलय शास्त्री मार्किट में जिला भाजपा प्रभारी जवाहर खुराना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमे भाजपा जिला महासचिव गोपी चंद कपूर, मेयर शिव सूद, मार्किट कमेटी के वाइस चैयरमैन विजय पठानिया के साथ रघुनाथ राणा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में जिला प्रभारी जवाहर खुराना ने कार्यकर्तायों को संबोधित करते हुए कहा कि रविवार 29 जनवरी को कनक मंडी में आयोजित होने वाली अरुण जेटली जी की चुनावी रैली को सफ़ल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा संख्या लेकर कनक मंडी में सुबह 10 बजे पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार अकाली-भाजपा सरकार लोगों की सेवा के लिए पंजाब में आ रही है। लोगों ने पूरी तरह से पंजाब को कांग्रेस मुक्त बनाने का मन बना लिया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियां लगाई गई हैं। इस मौके पर जिला सचिव एडवोकेट डी.एस. बागी, निपुण शर्मा, पश्चमी मण्डल प्रधान अश्वनी ओहरी, देहाती मण्डल प्रधान नवजिन्दर सिंह बेदी, महासचिव अंकुश वालिया, जिला प्रधान इंडस्ट्री सैल मनीष गुप्ता, ठाकुर राजकुमार, विनय गुप्ता जिला अध्य्क्ष,व्यापर सैल, एस.सी. मोर्चा जिला प्रधान विपन गब्बर, युवा मोर्चा जिला उप-प्रधान नीरज शर्मा, आलोक, नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here