मुस्लिम व ईसाई भाईचारा भी सी.ए.ए. के पक्षधर: प्रभात झा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा द्वारा आयोजित ष्ट्र्र के पक्ष में शुरू किए गए जन जागरण अभियान के तहत डोर टू डोर कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद भी मौजूद थे।

Advertisements

-जन जागरण अभियान के तहत जिला भाजपा ने किया डोर-टू-डोर प्रचार, प्रभात झा, श्वेत मलिक सहित तीक्ष्ण सूद ने लिया भाग

डोर टू डोर अभियान के पहले चरण में पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं ने अम्बे वैली कालोनी में घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में पत्रक बांटे। अभियान के दूसरे चरण में गांव अजोवाल की मुस्लिम आबादी में सीएए के लिए प्रचार किया।

मुस्लिम नेताओं लाल हुसैन, हलफू, हाजी बशीर, वसीम, शेर अली, मुश्ताक़, बली मोहमद, बाबू दीन आदि ने पहले भाजपा नेताओं को शॉल देकर स्वागत किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कानून को अमलीजामा पहना कर जो ऐतिहासिक कदम उठाया है, उसके लिए सच्चे राष्ट्रभक्त मुस्लमान भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद करते है।

मुस्लिम आबादी में ऐसा खुशनुमा माहौल देखकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि कौन कहता है कि मुस्लिम समाज सीएए के पक्ष में नहीं। श्री झा ने कहा कि हिन्दू, मुस्लिम, सिख एकता की मिसाल नागरिक संशोधन बिल ने कर दिया कमाल। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां देशहित में लागू हुए इस फैसले पर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रही है। लेकिन अब कोई भी धर्म जाति के लोग इनके झूठे बहकावे में नही आएंगे।

अभियान के तीसरे चरण में ईसाई आबादी में भाजपा नेतृत्व ने पत्र बांटे और लोगो को जागरूक किया। अंतिम चरण में दुकानदारों को सीएए के बारे में तथ्यों सहित जानकारी दी। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, सुरेश भाटिया, विजय सूद, कृष्ण अरोड़ा, सतीश बावा, अशोक शोकि, अश्वनी गैंद, दर्पण गुप्ता, संजू अरोड़ा, जिन्दू सैनी, राकेश सैनी मिंटा, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया, अमित आंगरा, दीक्षांत चौधरी, राजा सैनी, मनोज माटा, ईशान मेहरा, बबलू मसीह, दीपक, रवि मसीह, पप्पू मसीह, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here