डॉ. अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने को प्रयासरत मोदी सरकार: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जिला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यलय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने श्रद्धांजलि देने उपरांत कहा कि बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर ने सामाजिक न्याय,समरसता और समानता के लिए जो मार्ग दिखाया, उस पर आगे बढ़ते हुए हम सभी देश और समाज के नवनिर्माण में भागीदारी निभाए।डॉ साहब ने सँविधान के माध्यम से महिलाओं के उत्थान का काम किया।उन्ही की बदौलत आज देश की महिलाएं राजनीति के इलावा सरकारी पदों पर अपनी काबलियत के दम पर पहुँच रही है।देश की सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू है।

Advertisements

जिलाध्यक्ष शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब की दूरदर्शी सोच और सँविधान निर्माण के माध्यम से भारत गणराज्य की सामाजिक और कानूनी नींव को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है।दलितों,पीड़ितों और वंचित शोषितों के कल्याण के लिए बाबा साहब के विचार मोदी सरकार के लिए प्रेरणापुंज का काम करते है।इसी लिए हमारी केंद्र की सरकार ने सभी योजनाएं गरीब से गरीब व्यक्ति को ध्यान में रखकर लागू की और उन तक सफलतापूर्वक पहुँचाई जा रही है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सूद ने श्रद्धाजंलि देते हुए कहा बाबा साहब संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज पुण्यतिथि है। हर साल 06 दिसंबर के दिन बाबा साहब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए उनकी पुण्यतिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है। उनकी बातें आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो रही है। जिला उपाध्यक्ष मैडम कुलवंत कौर ने कहा कि सँविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर सिर्फ दलित समाज के ही नही,सम्पूर्ण मानव जाति के मसीहा थे।जिन्होंने विश्व के सबसे बडे लोकतांत्रिक मंदिर के सँविधान को एक सूत्र में पिरो कर देश के नागरिकों को एक समानता का अधिकार दिया।

इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार,जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष जसवीर सिंह,डॉ बिन्दुसार शुक्ला,सुरेश भाटिया,जिन्दू सैनी,अश्वनी गैंद,महिंदरपाल सैनी,अंकित नैय्यर जोगेश शर्मा,पूजा सभरवाल, सुनीता,मनोज मल्होत्रा,पवन कुमार,जगमोहन नरूला,अमरजीत लाडी,संजू अरोड़ा,सुरिंदर कौर सैनी,त्रिशला शर्मा,दिलबाग सिधू,ओंकार नाथ शर्मा,रजिंदर मोदगिल,धीरज ऐरी, बलबीर विरदी,पवन शर्मा,जसविंदर राणा,सुदामा,राजेश शर्मा, राजकुमार,नीरज गैंद,सोनू जोशी,तेजिंदर सिंह,कुरबान, निर्मल सिंह सैनी,परमजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here