मंडल की ओर से 15 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरित

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याण के कार्यों की लड़ी में आज श्री राम भवन, चांद नगर बहादुरपुर में 131 वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। संतोष पुरी की तरफ से अपने स्व.पति प्रेम पुरी की याद में जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरण करने के लिए मंडल को भेजा।

Advertisements

राशन वितरण समारोह में वरिन्द्र चोपड़ा एवं मंडल सदस्यों की ओर से 15 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर मंडल को भेजे अपने संदेश में संतोष पुरी ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करने वालों पर भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है। उन्होंने मंडल को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी परिवार की तरफ से सहयोग मिलता रहेगा।
इस अवसर पर मंडल के प्रधान हरीश सैनी, महिंन्द्रपाल गुप्ता, जोगेन्द्र कश्यप, राकेश भल्ला, अश्विनी चोपड़ा, हरीश खन्ना, डा.सुभाष जलाली, मास्टर निहाल चंद, जे.के.शर्मा, एस.पी.गौतम, सुरेन्द्र ओहरी, गुलशन लाल धीर, रमन वर्मा, तिलकराज शर्मा, बलवीर कुमार, महेश कुमार मोनू आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here