Tuesday, October 13, 2026
Home Politics शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंची मातृ शक्ति: मीनू...

शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंची मातृ शक्ति: मीनू सेठी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी द्वारा शक्ति केंद्र एवं बूथ इंचार्जों से की जाने वाली बैठक में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद मीनू सेठी की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में होशियारपुर से महिलाओं ने शिरकत की। इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्षद मीनू सेठी ने बताया कि लोकसभा चुनावों के संबंध में की जा रही तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी द्वारा विशेष तौर पर बूथ इंचार्जों से चर्चा की और सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु नरेंद्र मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना अति आवश्यक है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भारत की महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई। उन्होंने मातृ शक्ति से आग्रह किया कि वे शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करे और महिलाएं बढ़-चढक़र मतदान करें। इस काफिले को भाजपा जिला प्रधान विजय पठानिया, मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार ने रवाना किया। इस अवसर पर त्रिशला शर्मा, चंचला देवी, मंजू सैनी, किरन सैनी, मंजू बाला, प्रवीण, बिमला, सुषमा, सुरिंदर, निर्मला, मनदीप, विजय, रामावती, रमा, पलविंदर, त्रिशला, शांति, परमजीत, सुरजीत, चंद्र मोहिनी, सरस्वती, सुमेर, सुरिंदर कुमार, नीरू, स्नेहलता, प्रीति सैनी एवं अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here