रयात बाहरा स्कूल के छात्रों ने किया नगर निगम कार्यालय का दौरा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने प्रिंसीपल डा. ए.पी.एस. चावला की अध्यक्षता में नगर निगम होशियारपुर का दौरा किया, जिसमें उन्होंने निगम में होने वाले कार्यों के बारे जानकारी ली।

Advertisements

इस मौके पर नगर निगम के मेयर शिव सूद ने नन्हें बच्चों का स्वागत किया और उन्हें प्रत्येक वार्ड में होने वाले कार्यों के बारे बताया। मेयर सूद ने बच्चों को नगर निगम के भविष्य की योजनाओं से अवगत करवाया।

इस मौके पर नगर निगम के कमिश्नर बलवीर राज सिंह ने भी बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर संजीव अरोड़ा व पार्षद निपुण शर्मा ने भी नन्हें बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रो. हरजीत सिंह, बलविंदर कौर के अलावा नगर निगम का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here