संस्कृति और धर्म के प्रति रहें वफादार, तभी भारत का विश्वगुरु बनना संभव: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज जो देश के हालात देश के भीतर बैठे कुछ देशद्रोहियों द्वारा बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं उनको मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सभी देश वासियों को अपनी संस्कृति एवं धर्म के प्रति वफादार रहते हुए देशहित में कार्य करना होगा। अन्यथा देशविरोधी ताकतें अपने मनसूबों में कामयाब हो जाएंगी। इतना ही नहीं भारत सरकार द्वारा जब भी देशहित में कोई फैसला लिया जाता है तो उसका समर्थन करने की बजाए देशविरोधी ताकतें उसका विरोध करने लगती हैं तथा देश के हालात सिविल वार जैसे बनाने पर उतारु हो जाती हैं। इसलिए उनपर नकेल डालने के लिए जहां सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे वहीं देशभक्त देशवासियों का फर्ज बनता है कि वे सरकार का साथ दें ताकि देशविरोधी ताकतों को देश से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। यह विचार सामाजिक संस्था नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने नई सोच गौशाला में आयोजित तुलसी दिवस पर तुलसी पूजन करने दौरान व्यक्त किए।

Advertisements

नई सोच ने तुलसी दिवस मनाकर दिया भारतीय संस्कृति पर पहरा देने का संदेश

इस मौके पर वीर प्रताप राणा, संजीव अरोड़ा एवं पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं कि हम सभी धर्मों का आदर सम्मान करें तथा यह हमारी संस्कृति भी है। लेकिन अपने धर्म को छोड़ व अपने संस्कारों से बेमुख होकर अगर हम धर्म विरोधी कार्य करते हैं तो हमारा पतन निश्चित है। इसलिए सबसे पहले अपने धर्म और संस्कृति के अनुरुप कार्य करें एवं उसकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि आज हमारे बच्चों को क्रिसमिस का तो पता है लेकिन तुलसी पूजन एवं आज के दिन की महत्ता का पता नहीं है। क्योंकि, हम अपने बच्चों को अपनी संस्कृति से जोडऩे में नाकामयाब हो रहे हैं। भारतीय संस्कृति एवं पुरातन धर्म श्री सनातन धर्म को बचाने एवं इसकी जड़ों से बच्चों को जोडऩे के लिए हमें अपनी संस्कृति एवं धर्म से जुड़े हर त्योहार को बच्चों के साथ मनाना चाहिए। इस अवसर पर डा. संदीप सूद, अशोक शर्मा, विजय अरोड़ा, राजिंदर मोदगिल, एच.के. नकड़ा, अश्विनी ठाकुर जंगली, राजेश शर्मा, नीरज गैंद, हैप्पी गुप्ता, नरेश कुमार, सचिन मेहता, पवन शर्मा, विवेक शर्मा, डी.के. बब्बर, करण कपूर, जसवीर सिंह, अनूप शर्मा, जोशी, संजीव कालिया, लाडी भल्ला सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here