गौरवमयी इतिहास के साथ कांग्रेस व राष्ट्रवाद एक ही सिक्के के दो पहलू: सुनील जाखड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप डोगरा/गुरजीत सोनू। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने देश की सत्ता पर काबिज स्वंयभू राष्ट्रवादियों को याद करवाया है कि कांग्रेस व राष्ट्रवाद एक ही सिक्के के दो पहलू हैं व कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास राष्ट्रवाद की गाथा खुद बयान करता है। आज यहां कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस संबंधी करवाए गए समागम के दौरान अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी, लोगों को वोट का अधिकार लेकर देने व देश की तरक्की में बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास राष्ट्रवाद की सबसे उत्तम उदाहरण है व इस पार्टी ने कुर्बानियों से इस देश में लोकतंत्र की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि जिनका अपने देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है वे अब स्वयंभू राष्ट्रवादी बने हुए हैं। श्री जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़े संघर्षों में पैदा हुई पार्टी हैं जो देश के आवाम से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों, किसानों की हमदर्द है। इस मौके पर उन्होंने विशेष तौर पर पंजाब का स्वतंत्रता संग्राम में दिए योगदान का वर्णन करते हुए कहा कि 90 प्रतिशत तक कुर्बानियां करने वाले पंजाबियों में से किसी ने भी अंग्रेजों से माफी नहीं मांगी थी। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वे दिल्ली में अपने राष्ट्रीय कार्यालय में लगे अपने नेताओं की वह तस्वीरें सार्वजनिक करें जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका निभाई हो। उन्होंने चंडीगढ़ के हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की पंजाबियों की मांग में बाधा अटकाने वाली भाजपा की भूमिका लोगों के सामने रखी।

Advertisements

 

 कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस संबंधी होशियारपुर में करवाया गया समारोह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी की स्वतंत्रता संग्राम में निभाई भूमिका, उसके बाद देश में सबको वोट डालने का अधिकार देने व राष्ट्र को एक धर्म निरपेक्ष देश बनाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस पार्टी की सरकार ने ही गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा कानून, ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून, सूचना का अधिकार कानून, शिक्षा का अधिकार कानून बना कर देश के आम लोगों को हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है। श्री जाखड़ ने कहा कि दूसरी तरफ आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान के धर्म निरपेक्ष राष्ट्र के सिद्धांत को ही हटाया जा रहा है व सरकार सी.ए.ए. व एन.आर.सी. जैसे इरादों के माध्यम से समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मोदी सरकार को सावधान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा को संविधान की मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने की कभी आज्ञा नहीं देगी पर साथ ही उन्होंने लोगों को भी सावधान किया कि इन भावुक मुद्दों की आड़ में भाजपा सरकार अपनी सरकार की आर्थिक पक्ष पर रही नाकामियों को छिपाना चाहती है।

 कहा, भाजपा देश के संविधान के मूल स्वरु प से खिलवाड़ कर रही है

श्री जाखड़ ने कहा कि गरीबों के नाम पर सियासत करके सत्ता में आए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के राज में गरीबों के हिस्से तो मंहगाई आई है जबकि इस सरकार ने बड़े उद्योगपतियों को लाखों करोड़ों के ऋण माफ कर दिए हैं जबकि इनके अपने चहेते करोड़ों रु पए लेकर देश से भाग चुके हैं। उन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री स. मनमोहन सिंह की सरकार के समय को याद करवाते हुए कहा कि उस समय कच्चे तेल की कीमत 104 डालर थी व देश में डीजल 55 रुपए था जबकि अब कच्चा तेल 61 डालर मिल रहा है तो मोदी सरकार डीजल 68 रुपए प्रति लीटर बेच रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ऐसी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए सी.ए.ए .व एन.आर.सी जैसे मुद्दे आगे ला रही है ताकि लोग उसके पापों का हिसाब न मांगे।

 अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए मोदी सरकार भावुक मुद्दे भडक़ा रही है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की इस चाल को कामयाब नहीं होने देगी व मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों व गरीबों के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरना जारी रखेगी। इस मौके पर पंजाब के जी.एस.टी. का हिस्सा रोकने, सी.ए.ए-एन.आर.सी., अल्पसंख्यकों संबंधी भाजपा सरकार की नीति व शिरोमणी अकाली दल की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए श्री जाखड़ ने कहा कि केंद्र में एक मंत्री पद के लिए इस पार्टी के नेता अपनी पार्टी के मूल सिद्धांतों से ही उखड़ गए हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, स. सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुंदर शाम अरोड़ा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार व विधान सभा क्षेत्र टांडा के विधायक संगत सिंह गिलजियां, विधायक पवन कुमार आदिया, विधायक डा. राज कुमार, विधायक अरु ण डोगरा, विधायक इंदू बाला, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी, पूर्व मंत्री नरेश ठाकुर, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश डाबर, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, अमनप्रीत सिंह मोंटू लाली, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष तरनजीत कौर सेठी, रमन कपूर, सुमेश सोनी, रजनीश टंडन, हरीश आनंद, शादी लाल, ब्रह्मशंकर जिम्पा, सुदर्शन धीर, अशोक मेहरा, दीपक पुरी, एडवोकेट रोहित जोशी, दीप भट्टी, कमलेश रानी  के अलावा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here