सिल्वर टाऊन में करवाया गया साप्ताहिक गायत्री यज्ञ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से संचालित युवा व प्रज्ञा मंडल द्वारा सप्ताहिक गायत्री यज्ञ सिल्वर टाऊन होशियारपुर में किया गया। जिसमें मुख्य यजमान सुनीता चौधरी व योग गुरु सुरिंदर कुमार थे। युवामण्डल के संयोजक योगाचार्य डा. तुलसी राम साहू ने गायत्री यज्ञ व रूमानी का जन्मदिवस संस्कार विधिवत करवाया और सुरिंदर कुमार ने बताया की मन के साधे-साधना है, सम्पदा है, मन न सधे तो बाधा है, विपदा है, अद्भुत है मनुष्य का मन।

Advertisements

यही रहस्य है-सांसारिक सफलताओं का और आध्यात्मिक विभूतियों का, पाप-पुण्य, बन्धन-मोक्ष, स्वर्ग-नरक सभी कुछ इसी में समाये हैं, अंधेरा और उजाला सब इसी में हैं तथा इसी में जन्म और मृत्यु के कारण हैं। यही है द्वार बाहरी दुनिया का, यही है सीढ़ी अन्तस की। इसको साधने की साधना बन पड़े तो मनुष्य सबसे पार हो जाता है। इस समय सचिन पीयूष आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here