Thursday, October 8, 2026
Home Crime बहादुरपुर में लूट: दुकान जाने के लिए घर से निकले गांधी से...

बहादुरपुर में लूट: दुकान जाने के लिए घर से निकले गांधी से पैसों से भरा बैग लूटा

होशियारपुर के बहादुरपुर चौक के समीप आज 4 जनवरी को सुबह करीब 5-5.30बजे घर से दुकान जाने के लिए निकले लक्कड़ के आढ़तिये से पैसों से भरा बैग लूटकर लुटेरे फरार हो गए। सुबह-सुबह हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी।

Advertisements

मौके से मिली जानकारी अनुसार बहादुरपुर चौक के समीप स्थित गांधी कुटिया निवासी करण गांधी पुत्र सुनील गांधी जोकि कक्को में खन्ना लक्कड़ की आढ़त  का काम करते हैं जब वे सुबह करीब 5-5:30 बजे घर से  आढ़त  पर जाने के लिए घर से निकले व गाड़ी में सवार होने लगे तो इसी दौरान अज्ञात लोग उनसे पैसों का भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में 3लाख से अधिक रुपए थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच क जांच शुरू कर दी थी। पता चला है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को शक के आधार पर उठाया है। बाकी पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आरोपी कौन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here