हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला फुटबाल संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता अणु फुटबाल स्टेडियम में सम्पन्न हुई, जिसमें शिवा फुटबाल क्लब नादौन, स्पैरो युनाइटिड क्लब अणु, सुजानपुर फुटबाल क्लब और हमीर फाल्कन क्लब हमीरपुर ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में हमीर फाल्कन क्लब प्रथम स्थान पर रहा जबकि शिवा फुटबाल क्लब नादौन दूसरे स्थान और स्पैरो युनाइटिड क्लब अणु तीसरे स्थान पर और सुजानपुर फुटबाल क्लब चौथे स्थान पर रहा। इस मौके पर प्रदीप सिंह अध्यक्ष, संजेश जम्बाल, महासचिव, नरेश ठाकुर, हरचरण सिंह, संदीप लाली, अक्षय मलिक आदि अनेक जिला हमीरपुर फुटबाल संघ के मैम्बर और खिलाडी और खेल प्रेमी इस मौके पर उपस्थित रहें।